{"_id":"5a945c8c4f1c1b4d588ba923","slug":"151967268318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में जवान समेत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में जवान समेत
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में सेना का जवान समेत 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
करंजाकला: खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला बाजार के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव निवासी अंकित यादव (21) पुत्र मुन्ना और काजू गुप्ता (25) पुत्र प्यारेलाल एक ही बाइक पर सवार होकर जौनपुर की ओर जा रहे थे। मानीकला बाजार के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई।
मछलीशहर: कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर मोड़ पर दो बाइकों की हुई टक्कर में सेना का जवान व उनकी पत्नी घायल हो गई । घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सुजानगंज थाना क्षेत्र निवासी जयंत तिवारी (50) अपनी पत्नी शिव देवी (45) के साथ बड़ेरी गांव में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जैसे ही मोलनापुर गांव के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बगल से दूसरे बाइक सवार ने साइड मार दिया। जिससे वे और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल गई। घायल दम्पत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भती कराया गया।
मुफ्तीगंज: केराकत कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर मार्ग पर मुफ्तीगंज नाले के पास टेम्पो और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। थाना सरायख्वाजा के जमालपुर गांव निवासी अनिल यादव 23 वर्ष, शुकुर यादव 20 वर्ष तेरही का निमंत्रण लेकर सोनखरी गांव जा रहे थे कि मुफ्तीगंज नाले के पास केराकत से आ रही टेम्पो से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मुफ्तीगंज में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शाहगंज: नगर के एराकियाना मोहल्ला में रविवार की रात स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एराकियाना मोहल्ला निवासी जमशेद पुत्र मास्टर जावेद व बारादरी निवासी मो. अजीम पुत्र अबुल जैश स्कार्पियो से वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मोहल्ले के पास पहुंचे कि अचानक वाहन की स्टेयरिंग फेल होने से वह सङक किनारे पेङ से टकरा गई। जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए।