फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रक चालक ने रचा लूट का नाटक, घंटों हैरान रही पुलिस

ट्रक चालक ने रचा लूट का नाटक, घंटों हैरान रही पुलिस

Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर (जौनपुर)।
विज्ञापन

ट्रक मालिक का 83 हजार रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने लूट की साजिश रची लेकिन मजदूर ने मालिक को रुपये लौटाते हुए इसकी पोल खोल दी। चालक की लूट की सूचना पर पुलिस घंटों हैरान होती रही। पुलिस की जांच में लूट की कहानी झूठी साबित हुई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी अनिल यादव ट्रक चालक है। वह शुक्रवार को बदलापुर थाना क्षेत्र के दुधौड़ा गांव निवासी मुन्ना सिंह के यहां बालू गिराने गया था। बालू का 83 हजार रुपये लेकर वह जौनपुर के लिए चला, तभी उसने रुपया हड़पने की योजना बना ली। योजना के मुताबिक उसने रुपया ट्रक से बालू उतारने वाले एक मजदूर को पकड़ा दिया और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि लेदुका बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उसके पास से 83 हजार रुपये लूट लिए। इतनी बड़ी रकम की लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस नौपेड़वा, बटाऊवीर आदि स्थानों पर नाकेबंदी कराकर छानबीन शुरू की लेकिन देर तक कोई सुराग नहीं मिला। उधर, ट्रक मालिक नईगंज निवासी राजेंद्र को भी चालक ने फोनकर बताया था कि उसके पीछे बदमाश लगे हैं। उस वक्त उसने अपना लोकेशन अलीगंज के पास बताया था। बाद में चालक का मोबाइल भी बंद हो गया। इससे ट्रक मालिक को चिंता हुई। वह खोजते हुए बदलापुर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी ट्रक बक्शा थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर खड़ी दिखाई दी। वहां मजदूर ने ट्रक मालिक को सारी कहानी बताते हुए उसे पैसे भी सौंप दिए। इसी दरम्यान चालक को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में लगी बदलापुर पुलिस ने चालक को फोनकर जानकारी लेने की कोशिश की तो सारी कहानी खुल गई। ट्रक मालिक ने बताया कि बालू का पैसा उन्हें मिल गया है। पुलिस ने ट्रक चालक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed