फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सेंध काटकर किराना की दूकान से लाखों की चोरी

सेंध काटकर किराना की दूकान से लाखों की चोरी

Mon, 12 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। जमुहर बाजार में स्थित किराना की दूकान में शनिवार की रात सेंध लगाकर 2.40 लाख रुपये नकदी समेत तीन लाख से अधिक का सामान चोरों ने गायब कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

जमुहर गांव निवासी राजेश यादव की जमुहर बाजार में रमेश किराना स्टोर्स के नाम से दूकान है। रविवार को सुबह सात बजे जब वह दूकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। दूकान के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था और पीछे की दीवार कटी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया तो बाजार के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राजेश के मुताबिक खरीददारी के लिए दूकान में रखा 2.40 लाख रुपये नकद, दूकान में रखा उनके विद्यालय का कागजात, सात किलो काजू, आठ हजार रूपए के रिचार्ज, पांच लीटर वाले पांच डिब्बा सरसों का तेल सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए। सूचना पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed