फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घायल वृद्ध की मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

घायल वृद्ध की मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरुआवा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की रात हुई मारपीट में घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

अरुआवां गांव निवासी शंकल पाल और मनीष जायसवाल के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आरोप है कि सोमवार की शाम मनीष ने शंकर पाल (62) की पिटाई कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गाय था जहां मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ओमप्रकाश पाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनीष जायसवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed