{"_id":"5a6f74864f1c1b90268b72fc","slug":"15172539697-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक की मौत
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव में चार दिन से अपनी ससुराल में रह रहे युवक की मौत हो गई। ससुराल वालों के मुताबिक अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरनगर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मनवाली गांव निवासी अमित पुत्र ओमपाल 26 जनवरी को अपनी ससुराल सरपतहा थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी बाबूराम के यहां आया था। रविवार को दोपहर उसने शराब पी लिया और शराब के नशे मे गांव से कुछ दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा। उसकी हालत देख लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे डाक्टर ने रेफर कर दिया। उसे शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।