{"_id":"5a62467d4f1c1b81268b54c5","slug":"151639020310-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब से भरी गाड़ी तालाब में पलटी, तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब से भरी गाड़ी तालाब में पलटी, तस्कर फरार
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए भाग रहे शराब तस्करों की कार गुरुवार की आधी रात को बरसठी थाना क्षेत्र के रसुलहा मोड़ के पास तालाब में पलट गई। उसमें 30 पेटी अवैध शराब लादी गई थी। शराब समेत गाड़ी छोड़ तस्कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
गुरुवार की रात करीब 12 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार तिवारी आलमगंज तिराहे पर रात में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान कूसा गांव की ओर से तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। उस महाराष्ट्र का नंबर लिखा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर लिया। रसुलहा मोड़ के पास तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। तस्कर वहां से फरार हो गए। पीछे से पहुंची पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकलवाया तो उसमें से 30 पेटी शराब बरामद हुई। शराब पर महाराष्ट्र का रैपर लगा है। पुलिस तस्करों का पता लगाने में जुटी है।