{"_id":"5a5e51124f1c1b7d268b4d99","slug":"151613076416-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन नहर में मिला ग्राम प्रधान का शव, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथे दिन नहर में मिला ग्राम प्रधान का शव, हंगामा
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के प्रधान चंद्रपाल बिंद का चौथे दिन मंगलवार को अढनपुर गांव के पास नहर में शव पाया गया। शव मिलते ही ग्राम प्रधान के घर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव रख कर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने मछलीशहर कोतवाली पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए सिकरारा, मरहाजगंज सुजानगंज थाने से भी फोर्स बुला ली गई। लोगों का कहना था कि ग्राम प्रधान की हत्या की गई है। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करे उसके बाद ही शव उठाने देंगे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार संतोश शुक्ला के आश्वासन पर पांच घंटे बाद करीब छह बजे पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामनगर के ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह की कार शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घने कोहरे के बीच अढनपुर के पास नहर में गिर गई थी। तभी से ग्राम प्रधान का पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने कार को बाहर निकलवारकर नहर में कई स्थानों पर जाल डलवाकर तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार और सोमवार को भी मछलीशहर के पास सड़क जाम कर दिया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कैर दोनों को हिरासत में भी लिया है। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुलिस सक्रिय हुई और मंगलवार को चौबेपुर के पास से नहर में पानी बंद करवाकर तलाश की गई तो जिस स्थान पर ग्राम प्रधान की कार नहर में गिरी थी वहीं से पचास मीटर आगे नहर में बबूल के पेड़ के पास उनका शव पाया गया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान के नात रिश्तेदार और आस पास के गांव से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। शव पर कहीं चोट के निशान नहीं दिख रहा। सीओ सौम्या पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साबित हो सकेगा कि ग्राम प्रधान की मौत पानी में डूबने से हुई है या और कोई वजह है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ग्राम प्रधान के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला, पुत्र महेंद्र, सूरज के अलावा तीन बेटियां भी हैं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटे पढ़ाई कर रहे हैं।
हाईवे जाम करने के आरोप में 215 के खिलाफ केस
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे के सुजानगंज चौराहे पर सोमवार को हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और दौ सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामनगर गांव के लापता ग्राम प्रधान चंद्रपाल बिंद की बरामदगी की मांग को लेकर लोगों ने सुजानगंज चौराहे पर जौनपुर-रायबरेली हाईवे को जाम कर दिया था। एसडीएम के समझाने बुझाने पर घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ था। पुलिस ने कार्य में बाधा डालने, अभद्रता, गाली गलौज,बलवा सहित विभिन्न धाराओं में 15 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।