{"_id":"5a5d00844f1c1b7d268b4a65","slug":"151604460512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायनीज मांझा से शिक्षक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चायनीज मांझा से शिक्षक घायल
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। पाबंदी के बावजूद पतंग उड़ाने वाले चायनीज मंझा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोमवार को गुलजारगंज बाजार के निकट बाइक सवार शिक्षक चाइनीज मांझा की चपेट में आगर जख्मी हो गए। उनका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ गांव निवासी राघवेंद्र सिंह मडिय़ाहूं विकास खंड के सरैया प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक हैं। वह सोमवार को विद्यालय से घर लौट रहे थे। बाइक से सवा तीन बजे गुलजारगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी उनके नाक और आंख के पास एक चायनीज मंझा फंस गया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। गनीमत थी कि बाइक की रफ्तार धीमी थी जिससे ज्यादा चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने उनका एक निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया।