फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो भागों में बटी मालगाड़ी, क्रासिंग पर लगा जाम

दो भागों में बटी मालगाड़ी, क्रासिंग पर लगा जाम

Mon, 15 Jan 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के महिमापुर गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी दो डिब्बों के कपलिंग खुल जाने से दो भागों में बट गई। मालगाड़ी का एक हिस्सा रेलवे क्रासिंग पर रुक गया। इससे क्रासिंग से आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

जौनपुर से वारामसी जा रही मालगाड़ी जैसे ही महिमापुर गांव के पास रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तभी कपलिंग टूट गई और दो हिस्सों में बंट गई। इंजन सहित आधा दर्जन से ज्यादा डिब्बे क्रासिंग से आगे पहुंचे गए जबकि पंद्रह डिब्बे समेत गार्ड पीछे छूट गए। गार्ड ने वाकी टाकी से चालक को सूचना दी। इसके बाद चालक व गार्ड अलग हुए डिब्बों की जांच की। चालक इंजन को बैक कर छूटे अन्य डिब्बों के पास लाकर जोड़ा। इसके बाद मालगाड़ी वाराणसी की तरफ रवाना हुई। इस दौरान क्रासिंग पर मालगाड़ी के एक हिस्से के खड़े रहने से करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ जाम लगा रहा। इस दौरान क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन मास्टर आरसी गुप्ता ने बताया कि चालक ने वाकी टाकी से प्रेशर ड्राप होने की सूचना दी थी। डिब्बा अलग होने की बात चालक ने नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed