{"_id":"5a57b9a24f1c1b45198b46fc","slug":"15156987744-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की तहरीर पर एक खिलाफ मुदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल की तहरीर पर एक खिलाफ मुदमा
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सोनाई गांव मेें सरकारी जमीन पर गांव के ही सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कब्जा किया जा रहा था। लेखपाल द्वारा कब्जा करने से मना करने पर लेखपाल से साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया गया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सुरेन्द्र प्रताप सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तालाब खाते की जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता बनवाया जा रहा था। भाजपा नेता शमशेर सिंह ने डीएम से इसकी शिकायत की। जिस पर डीएम ने एसडीएम को जांच का निर्देश दकिया। एसडीएम ने मौके पर लेखपाल भेज कर तत्काल अतिक्रमण रोकवाने का आदेश दिया। लेखपाल सत्येन्द्र यादव ने मौके पर पहुँचकर अतिक्रमण कर रहे लोगों को मना किया तो सुरेन्द्र सिंह ने अभद्रता की और उसे भगा दिया। लेखपाल भागकर थाने पहुँचा। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
