{"_id":"5a5517994f1c1bf61b8b7a81","slug":"151552621819-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल का किया अधिकारियों ने निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल का किया अधिकारियों ने निरीक्षण
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मंगलवार की शाम जिला जज, डीएम, एसपी मयफोर्स जिला कारागार पहुंचे। जहां उन्होंने बैरकों का निरीक्षण किया। बंदियों से उनकी समस्या पूछा। न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने बंदियों को सुबह-शाम चाय देने और 24 घंटा अलाव जलाने का जेल प्रशासन को निर्देश दिया। कमियों के लिए चेतावनी दी।
जिला कारागार की बैरकें जर्जर हो चुकी है। साफ सफाई की व्यवस्था चौपट है। बंदियों को भोजन भी मानक के मुताबिक नहीं दिया जा रहा है। अपने त्रैमासिक निरीक्षण में जिला जज एके त्यागी, डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी व एसपी केके चौधरी ने भोजन की गुणवत्ता ठीक करने, साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। जेल अधीक्षक एके मिश्रा ने अधिकारियों को जेल की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि बंदियों को गुणवत्तायुक्त भोजन दिया जा रहा है।