{"_id":"5a5270e64f1c1b48198b57cd","slug":"15153524686-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस टैंकर से टकराई, सिपाही समेत दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस टैंकर से टकराई, सिपाही समेत दस घायल
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज बाजार के पास रविवार को सुबह आठ बजे के करीब घने कोहरे के चलते इलाहाबाद से जौनपुर की ओर जा रही रोडवेज बस टैंकर से टकरा गई। बस में सवार एक सिपाही समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाहाबाद के सिविल लाइन डिपो की रोडवेज बस सवारी लेकर जौनपुर जा रही थी। बस में 22 यात्री सवार थे। सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के कारण बस श्रीनेतगंज बाजार के पास आगे जा रही गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में टैंकर से भिड़ गई। बस की टैंकर से भिड़ंत होते ही चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़कर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना में तैनात सिपाही जयराम यादव (50), मो आजाद (49) निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज, इन्द्रेश कुमार (25) निवासी विसुनपुरा थाना मड़िहान, मिर्जापुर, दिनेश चौहान (27) निवासी पांजेपार थाना घोषी जिला मऊ, दीनदयाल सिंह( 48) निवासी मो मनफोडग़ंज इलाहाबाद, अनुज यादव (28 ) निवासी छतावारा थाना सिद्वारी जिला आजमगढ़, रेनू सिंह ( 32) निवासी हरहुआ थाना सिकरारा, सोनू यादव (29 )निवासी सिंहपुर थाना तरवां जिला आजमगढ़, उर्मिला देवी (60) निवासी कुवरपुर थाना पवारा एवं सूरज गौतम (15) निवासी कुवरपुर थाना पवारा शामिल हैं। सिपाही जयराम यादव एवं दीनदयाल की हालत गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में ले लिया है।