{"_id":"5a5270e44f1c1b5c0c8b73ca","slug":"15153524669-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने प्रेमी जोड़े को प्रधान को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने प्रेमी जोड़े को प्रधान को सौंपा
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे से शादी की जिद पर अड़े प्रेमी जोड़े को पुलिस ने ग्राम प्रधान के संरक्षण में सौंप दिया है। पुलिस मामले के निस्तारण के लिए ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौंप दी है। फिलहाल दोनों प्रेमी युगल ग्राम प्रधान के संरक्षण में हैं।
सरपतहां इलाके के एक के निवासी युवक और युवती आपस में चचेरे-भाई बहन हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इधर कई दिनों से दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हैं। लड़की पक्ष के लोगों को यह रिश्ता मंजूर नहीं। दोनों शादी कराने की मांग करने ग्राम प्रधान के घर पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने थाने में दोनों परिवारों से बातचीत कर समस्या का हल निकालने की सलाह दी लेकिन बात नहीं बनी। दोनों घर जाने को राजी नहीं थे। पुलिस ने दोनों को ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया और कहा कि गांव के मुखिया होने के नाते वही इस समस्या का हल निकालें। पुलिस ने यह भी कहा है कि दोनों बालिग हैं उनको अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार भी है। दोनों ग्राम प्रधान के संरक्षण में उनके घर पर ही हैं।