फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व चेयरमैन सहित नौ लोगों के खिलाफ लूट व दलित उत्पीडन का केस

पूर्व चेयरमैन सहित नौ लोगों के खिलाफ लूट व दलित उत्पीडन का केस

Thu, 04 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली पुलिस ने आजमगढ़ के खैरूद्दीनपुर पवई निवासी पंकज गौतम की तहरीर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह व उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी सहित नौ लोगों के खिलाफ लूट व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा एसपी के आदेश पर दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में पंकज गौतम ने आरोप लगाया है कि बीते वर्ष 17 सितंबर को कौडिया गांव में पुलिस सील किए गए उसके मकान का ताला तोड़कर आरोपियों ने लूटपाट की और उनके साथ गालीगलौज किया। पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह, उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी, प्रदीप यादव, मुकेश, सुशील, सोमारू, रेनू , कुमारी व श्रीराम शुक्ला पर साजिश रचकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पंकज गौतम की मां मालती गौतम की हत्या की साजिश के मामले में भी जितेंद्र सिंह आरोपी हैं। वह जेल भी जा चुके हैं। जिस कमरे में लूटपाट की बात कही जा रही है उसी कमरे में मालती की हत्या हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने उस कमरे को सीलकर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed