{"_id":"5a4d2f904f1c1bc20a8b656f","slug":"151500805715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरों के आगे बौना हुई कोतवाली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरों के आगे बौना हुई कोतवाली पुलिस
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बाइक चोरों ने शहर में उत्पात मचा रखा है। अक्सर किसी न किसी इलाके में बाइक चोरी हो रही है। कोतवाली पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर केस दर्ज करने में भी हिलाहवाली करती है। यहीं नहीं जो चोर सीसी टीवी कैमरे में कैद होने के बाद पकड़े भी गए उन्हें भी पुलिस ने छोड़ दिया। आलम है कि जहांगीराबाद सहित कोतवाली क्षेत्र में तीन माह में 30 से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं।
बाइक चोर मंगलवार को प्रशस्य जेम्स के कर्मचारी ईशापुर निवासी राहुल अग्रहरि की बाइक चुरा ले गए। इससे पहले उन्होंने इसी स्थान से महेश प्रजापति और जगरनाथ पट्टी जगदीशपुर निवासी प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर संदीप पांडेय की बाइक चुरा ले गए। तीनों मामलों में पुलिस ने केस 24 घंटे बाद दर्ज तो किया लेकिन कोई बाइक बरामद नहीं हो सकी। जिससे चोरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में बदलापुर पड़ाव से एक बाइक चोरी हुई। कोतवाली पुलिस ने सीसी टीवी में कैद चेहरे के आधार पर दो युवकों पकड़ा लेकिन उसी दिन पुलिस ने लेन-देन कर छोड़ दिया। वैसे इस मामले की एसपी ने जांच सीओ को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई अभी संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ नहीं हुई है। यही कारण है कि बाइक चोरी की घटनाएं शहर में बढ़ रही है और कोतवाली पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। एसपी केके चौधरी का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरतने का निर्देश इंस्पेक्टर कोतवाली को दिया गया है।