फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पत्नी ने ही की थी अकरम की हत्या, गिरफ्तार

पत्नी ने ही की थी अकरम की हत्या, गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कृपाशंकर मोहल्ला में ससुराल आए युवक अकरम की हुई हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। अकरम की हत्या उसकी पत्नी सलमा ने की थी। गिरफ्तार की गई सलमा ने पुलिस की पूछताछ में अपराध कबूल किया।
विज्ञापन

पति की हत्या की आरोपी सलमा ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदती था। वह नशे में धुत होकर उसकी पिटाई करता था। तंग आकर उसने अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। घर में गला दबाकर पहले उसकी हत्या कर दी और शव को रस्सी से पटिया में बांधकर कुएं में डाल दिया था। रस्सी सड़ गई तो शव ऊपर आ गया था। मछलीशहर की क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय ने बताया कि मृतक अकरम के पिता इकबाल अहमद निवासी नईगंज जौनपुर की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या की आरोपी सलमा कहीं भागने के फिराक में मछलीशहर रोडवेज बस डिपो पर किसी बस का इंतजार कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसका पति अकरम शराब पीने का आदती था। दारू के नशे में अक्सर गंदी हरकतें करता था। उसके और उसकी मां के साथ भी मारपीट करता था। उसे समझाबुझाकर थक गई थी। मजबूर होकर उसे जिंदगी के रास्ते से हटाने का फैसला किया। योजना के तहत मां जमीला, पिता मूलचंद्र और ममिया ससुर इंसान के साथ मिलकर घर में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल दिया। अकरम के घर वालों को शक न हो इसलिए अपनी मां के साथ ससुराल चली गई । अकरम की बड़ी बेटी आरजू ने भी पुलिस को बताया कि उसकी मम्मी और नानी ने नाना के साथ मिलकर अब्बू को मार डाला। पुलिस ने सलमा को जेल भेज दिया और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed