फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लेन देन को लेकर रची थी लूट की साजिश

लेन देन को लेकर रची थी लूट की साजिश

Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
घनश्यामपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास 12 दिसंबर की रात नौ बजे मल्लूपुर निवासी डॉ. आदित्य नारायण मौर्य के साथ हुई लूट की घटना पुलिस की जांच में फर्जी साबित हुई। इसकी पहली वजह यह रही कि आरोपी और उसके बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। जिसे सुलझाने के लिए साजिश रची गई थी।
विज्ञापन

बीते 12 दिसंबर की रात नौ बजे दो लाख की लूट की कहानी बनाकर राजेश मौर्या को नामजद कराते हुए चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। यह मामला पुलिस की जांच में सामने आया है। पता चला कि डा. आदित्य और राजेश के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विगत छह महीने से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से आरोपी राजेश कर्ज होने के चलते घर छोड़कर मऊ में रह रहा था। पैसे के लिए वह घर नहीं आ रहा था। ऐसे में उसे सामने लाने के लिए लूट की घटना रची गई और राजेश मौर्य पुत्र सोहन मौर्य निवासी खमपुर, थाना बदलापुर को फंसाने के उद्देश्य से यह कहानी गढ़ी गई। थानाध्यक्ष सिंगरामऊ योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच में यह तथ्य सामने आया है। लूट की घटना पूरी तरह निराधार है। वादी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed