फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खाताधारक को पता नहीं, चेक से निकल गया 4.39 लाख

खाताधारक को पता नहीं, चेक से निकल गया 4.39 लाख

Wed, 22 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। अंगूठा लगाकर बैंक से खाते का संचालन करने वाले एक खाताधारक के खाते से 4.39 लाख रुपये चेक के जरिए निकाल लिए गए। इसकी जानकारी होने पर हैरान खाताधारक ने बैंक अधिकारियों और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

यूबीआई की मछलीशहर शाखा के खाताधारक पराहित गांव निवासी रजई राम बिंद के बचत खाता पर जारी चेक के जरिए 4.39 हजार रुपये का भुगतान ले लिया गया। खाताधारक मामले से अनजान रहा। जब उसने खाते का स्टेटमेंट लिया रुपये निकलने की बात जानकर हैरान हो गया। रजईराम बिंद का यूनियन बैक की मछलीशहर शाखा में बचत खाता है। खाते में उन्होंने 4.50 लाख सेवानिवृत्त होने के बाद जमा किया था। साथ ही पेंशन का भी पैसा उसी खाते में जमा होता है। खाताधारक का कहना है कि वह अंगूठा लगाकर पैसा निकलता है। उसने चेकबुक जारी नहीं कराया है लेकिन उसके खाते पर किसी ने चेकबुक जारी कराकर 17 बार में विभिन्न नामों से चेक काटकर खाते से 4.39 हजार निकाल लिया। इसकी जानकारी उसे 12 नवंबर को स्टेटमेंट लेने के बाद हुई। उसने मामले में शाखा प्रबंधक से बात की तो उन्होंने उसे टाल दिया और जांच करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने का आग्रह किया है। इस मामले में शाखा प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके अवकाश पर चले जाने के कारण बात नहीं हो सकी। हालांकि बैक कर्मी नंदी ने बताया कि मामला काफी पेचीदा है। इसमें जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed