{"_id":"59f22ff44f1c1bd8538b94da","slug":"150904429212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में दफनाया गया तौहीद आलम का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा में दफनाया गया तौहीद आलम का शव
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गोली से घायल पूर्व जिला पंचायत सदस्य तौहीद आलम का शव बुधवार की रात करीब दस बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाऊपुर गांव की कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना के बाद से उपजे तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर अभी भी फोर्स तैनात है।
भाऊपुर गांव निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तौहीद आलम (50) को 14 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोपालापुर तिराहे के पास गोली मार दी थी। उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। दिल्ली से शव एंबुलेंस से बुधवार की रात जिले की सीमा में पहुंचते ही पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कड़ी सुरक्षा के बीच भाऊपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचाया। जहां रात दस बजे शव को गांव की कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया गया। उनके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। घटना के 12 दिन बीत गए लेकिन पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक तौहीद आलम के मुंशी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।