फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, पांच घायल

Tue, 03 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर/मीरगंज। मछलीशहर और मीरगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुड़रिया गांव निवासी रामपाल (40) पुत्र रामलाल अपनी सास बोडेपुर की फूलकुमारी (50) एवं साली कंचन (18) को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने जौनपुर जा रहा था। वह कुंवरपुर के पास पहुंचा ही था कि कार से टक्कर से तीनों गिर गए। हादसे में घायल रामपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि फूलकुमारी घायल हो गई। पीछे बैठी कंचन बाल बाल बच गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, मीरगंज थाना क्षेत्र के लासा गांव निवासी शाहजहां (12) पुत्री पीर मोहम्मद रविवार को बंधवा बाजार में मुहर्रम का जुलूस देखकर देर शाम अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रही थी। मछलीशहर जंघई मार्ग पर अदारी गांव के निकट पहुंचे थे कि एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। बाइक सवार पिता पुत्री घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां किशोरी की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव निवासी अरविंद यादव (20) बाइक से अपने साथी कपिल देव (18) के साथ मीरगंज बाजार जा रहा था। पपरावन गांव के पास टैक्टर अचानक मेन रोड पर आ गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed