फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डिवाइडर पर सो रहे ट्रक चालक अज्ञात वाहन से कुचला

डिवाइडर पर सो रहे ट्रक चालक अज्ञात वाहन से कुचला

Tue, 19 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के पास रविवार की रात डिवाइडर पर सो रहे ट्रक चालक की किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक चालक शचींद्र पटेल प्रतापगढ़ के कुंडा का निवासी था। जबकि दो अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी शचींद्र पटेल (42) ट्रक चालक था। वह रविवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित एक फैक्ट्री से सरिया लादने आया था। रात होने के कारण वह ट्रक पास स्थित एक धर्मकांटे के पास खड़ाकर हाईवे पर बने डिवाइडर पर सो गया था। रात में करीब दो बजे कोई अज्ञात वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया जिसकी चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतहरिया अरविंद यादव ने परिजनों को खबर दी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

केराकत प्रतिनिधि के अनुसार वाराणसी के मठिया मोड़ निवासी रात राजू यादव (30) और बहरामपुर धरौरा निवासी जोखू यादव (55) एक ही बाइक से केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात में दोनों असैया गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ जिले के दीदारगंज निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता (35) सोमवार की सुबह शाहगंज आ रहा था। वह बाइक से शाहगंज विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचा था तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन की चेपट में आकर घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसे में घायल मां बेटे की मौत
घनश्यामपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड पर कड़ेरेपुर के पास रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल मां बेटे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को दोनों का शव एक साथ गांव की कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया गया। मेढ़ा गांव में मां बेटे का एक साथ जनाजा उठा तो लोग अपने आंसू नहीं रोक सके।

खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी अब्दुल हईफ का बेटा नौशाद (24) रविवार को अपनी मां रफातुल निशा (54) के साथ अपने ननिहाल लोहिंदा महराजगंज से घर जा रहा था। वह देर शाम को बाइक से कड़ेरेपुर गांव के पास पहुंचा था तभी एक जीप की चपेट में आ गया था। हादसे में मां बेटे घायल हो गए थे। पास में मवेशी चरा रहे कड़ेरेपुर गांव निवासी अमित (7) पुत्र राजकुमार और आदर्श (8) पुत्र पप्पू घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल मां बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव में मां और बेटे का जनाजा एक साथ उठा तो कोहराम मच गया। दोनों के शव एक साथ गांव की कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया गया। नौशाद मेढ़ा बाजार में त्नी कपड़ा सिलाई का काम करता था। मंगलवार को उसकी शादी के लिए मंगनी की रस्म अदा करने के लिए तिथि तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed