फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जनरल स्टोर की दूकान से लाखों की चोरी

जनरल स्टोर की दूकान से लाखों की चोरी

Tue, 12 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालगंज रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक जनरल स्टोर में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों का माल चोरों ने पार कर दिया। जबकि ज्वेलरी की दूकान में घुसे चोर आलमारी तोड़ रहे थे तभी आस पास के लोगों ने शोर मचाया। चोर फायरिंग करते भाग गए।
विज्ञापन

लालबहादुर यादव निवासी खलिप्ता महिमापुर की जनरल स्टोर की दूकान में लगे रोशनदार काटकर चोर अंदर घुसे। दूकान में रखा 50 हजार रुपये के सिक्के समेत एक लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। पास में ही स्थित विवेक अलंकार मंदिर के पीछे का दो दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे और लकड़ी की आलमारी तोड़कर लोहे की आलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे तभी आस पास के लोग खटर पटर की आवाज सुन जाग गए। सूचना पाकर पहुंचे विवेक सेठ निवासी थानागद्दी ने दुकान खोल कर देखा तो चोर कोई सामान नहीं ले जा सके थे। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि सुबह जांच पड़ताल के दौरान एक झोले में रखा कपड़ा व मोबाइल मिला है जिस पर कई फोन आया है। चोरों को शीघ्र पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed