फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सेंट्रल जेल से गुडा हैदराबाद से जौनपुर आए दो आतंकी

सेंट्रल जेल से गुडा हैदराबाद से जौनपुर आए दो आतंकी

Sun, 20 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकी बम विस्फोट मामले के दो आरोपियों हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन हिलाल और नफीकुल विश्वास को गुड़ा हैदराबाद स्थित सेंट्रल जेल से वारंट बी पर जौनपुर लाया गया। दोनों को जिला कारागार में दाखिल किया गया है। जेल अधीक्षक ने एडीजे प्रथम एमपी. सिंह की अदालत को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया है। दोनों के मामले में सुनवाई की तिथि 28 अगस्त मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन

पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में 28 जुलाई 2005 की शाम सवा पांच बजे हरपाल गंज रेलवे स्टेशन के नजदीक हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास बम विस्फोट हुआ था। इसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई थी और 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में चार आतंकी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में विचारण चल रहा है। मामले में बहस के समय आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व नफीकुल विश्वास को अन्य मामले में सुनवाई के लिए हैदराबाद जेल भेज दिया गया था। इसके कारण इन दोनों आतंकी आरोपियों के मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी। हालांकि इस मामले में आतंकी आरोपी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी और ओबैदुर्रमान उर्फ बाबू भाई को अदालत दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुना चुकी है। दो आतंकी आरोपियों हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन हिलाल व नफीकुल विश्वास के मामले में सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed