{"_id":"599735e24f1c1b23158b463c","slug":"15030819736-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्यवाही की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्यवाही की मांग
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष चंदवक पर कार्रवाई आदि मांग को लेकर शुक्रवार को खेत मजदूर किसान संग्राम समिति, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन, भगत सिंह छात्र नौजवान महासभा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान एसओ चंदवक पर एफआईआर दर्ज नहीं करने, बीरीबारी अस्पताल की ओर से मेडिकल रिपोर्ट नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
धरना देने वाले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया है कि चंदवक थाना क्षेत्र के कासीदासपुर गांव में पीड़ितों का एफआईआर एसओ चंदवक ने दर्ज नहीं किया। वहीं बीरीबारी अस्पताल में चिकित्सक दुर्घटना का केस लिखकर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दे रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दी जाती है। इसी प्रकार कई मामले ऐसे हैं जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरना में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के राष्ट्रीय सह संयोजक कुलदीप यादव,राजदेव यादव, रमेश, रामप्रसाद आर्य, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।