फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसओ सिकरारा ने किशोर को नंगा कर पीटा 18-54-51

एसओ सिकरारा ने किशोर को नंगा कर पीटा 18-54-51

Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सिकरारा थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा एक किशोर के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसकी पिटाई करने के मामले में एडीजे प्रथम एमपी सिंह ने सिकरारा थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव, एसआई संतराम यादव, सिपाही गणेश सिंह एवं महेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश सिकरारा पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

बथुआ गांव निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दस जुलाई 2017 को सिकरारा एसओ विश्वनाथ यादव एवं एसआई संतराम यादव ने उसके पुत्र को पकड़ कर थाने में बंद कर दिया और उसे बेरहमी से मारा-पीटा। यह भी कहा कि पूर्व में उसने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दरोगा संतराम यादव द्वारा पट्टीदारों की मदद करने की शिकायत की थी। इससे दरोगा खफा था। उन्होंने मेरे किशोरवय पुत्र को मारापीटा और सिपाहियों की मदद से उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। विरोध करने पर उसे भी अपमानित किया। दूसरे दिन उसके पुत्र को सिफारिश पर छोड़ा गया और सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया गया। प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए न्यायाधीश एमपी सिंह ने संज्ञेय अपराध पाते हुए एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed