फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 01 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे बाइक की टक्कर से अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक के हेलमेट कई टुकड़े हो गए। दोनों भाई थे। इस घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अमिलिहा मैलहन गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव (25) पुत्र राजमनि यादव अपने चचेरे भाई सूरज यादव (22) पुत्र चिंतामणि के साथ किसी काम से सुजानगंज गया था। सोमवार की सुबह दस बजे वहां से लौटते समय दोनों बाइक से रायपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। बाइक की टक्कर से अनियंत्रित उनकी बाइक सामने से ही आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे प्रदीप का हेलमेट कई टुकड़ों में बंट गया। बाइक सवार प्रदीप और सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से मिले आधारकार्ड से दोनों युवकों की पहचान हुई। इसकी सूचना परिवार वालों को दी र्गई। जानकारी होने पर परिवार और गांव से बड़ी संख्या में लोग मुंगराबादशाहपुर थाने पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed