{"_id":"597b89d74f1c1b29528b4810","slug":"1501268523185-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में पांच लाख भेजने के नाम पर 85 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते में पांच लाख भेजने के नाम पर 85 हजार की ठगी
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्यामपुर। जनधन के खाते में पांच लाख रुपये भेजने के नाम पर जालसाज ने एक महिला से 85 हजार रुपये ठग लिए। बाद में पता चला कि इलाहाबाद बैंक की बदलापुर शाखा में स्थित खाते में पीड़ित महिला से रुपये जमा कराए गए।
वाराणसी के हुकुलगंज मोहल्ला निवासी मीना देवी पत्नी पवन कुमार यादव ने बदलापुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी प्रेमचंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री जनधन खाते में पांच लाख रुपये भेजवाने के नाम पर उससे तीन किस्तों में 85 हजार रुपये एंठ लिया। यह भी कहा है कि जब उसने आरोपी से मोबाइल फोन पर खाते में पैसा भेजने का तगादा किया तो उसने फिर 15 हजार रुपये की मांग की। उसके खाते में विभिन्न तिथियों में 85 हजार रुपये किए लेकिन उसके खाते में पांच लाख रुपये नहीं आए। बाद में जालसाजी होने की जानकारी होने पर जब पता किया तो मालूम हुआ कि संबंधित खाता इलाहाबाद बैंक की शाखा बदलापुर बबुरा है। जिस खाते में 85 हजार जमा कराए गए वह बदलापुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र गुप्ता का है। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। (ब्यूरो)