फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पिकअप सवार बदमाशों ने महिला को उठाया 17-46-44

पिकअप सवार बदमाशों ने महिला को उठाया 17-46-44

Wed, 19 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव के पास से मंगलवार की भोर में पिकअप सवार बदमाश शौच के लिए सड़क किनारे से जा रही महिला को जबरन उठाकर गाड़ी में बैठा लिए। महिला ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने भी हल्ला मचाते पीछा कर लिया। घबराए बदमाशों ने महिला को नहर में धकेल कर फरार हो गए। अभी एक दिन पहले केराकत कोतवाली क्षेत्र में ऐसी ही घटना हुई थी।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी एक महिला भोर में करीब चार बजे घर से खेत की तरफ जा रही थी। महिला शारदा सहायक नहर की पटरी से होकर गुजर रही थी उसी दौरान सामने पीछे से आए पिकअप सवार बदमाशों ने वाहन को रोककर महिला को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। महिला ने शोर मचाया तो गांव के लोग हल्ला मचाते हुए पीछा कर लिए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने चलती गाड़ी से महिला को नहर में धकेल दिया और बासूपुर की तरफ फरार हो गए। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सरपतहा थाना क्षेत्र में इस तरह की यह एक साल के अंदर तीसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed