फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धारदार हथियार से युवक को किया घायल

धारदार हथियार से युवक को किया घायल

Thu, 02 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से युवक को किया घायल
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाग के पास गुरुवार की शाम बाइक युवक को अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सड़क पर लहुलुहान हालत में मिले युवक का मोबाइल गायब है और उसकी बाइक पास में ही झाड़ी में मिली। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी रामतीरथ (35) पुत्र रामविमल गुरुवार की शाम को बाइक से सूरापुर बाजार गया था। बाजार से लौटते समय वह सरपतहा थाना क्षेत्र के खेतापुर पुल से होकर फुलवरिया बाग के पास पहुंचा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाजार से लौट रहे लोगों ने सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े युवक को देखकर शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। युवक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसक पहचान हो सकी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां सिर और चेहरे में गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई विनोद प्रजापति ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि घायल युवक के पास से उसका मोबाइल फोन भी गायब है। घायल रामतीरथ मुंबई में रहकर वाहन चलाता है। वह 14 मार्च को भतीजी की शादी में घर आया था। कल उसे मुंबई जाना था। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। पुलिस छनबीन कर रही है। केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed