{"_id":"5cb61febbdec2213f8017eb2","slug":"141555439595-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में समर्पण करने आए आरोपियों से हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोप में समर्पण करने आए आरोपियों से हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में समर्पण करने आए चार आरोपियों की वादी पक्ष से दीवानी न्यायालय परिसर में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अधिवक्ताओं के छुड़ाने पर दो आरोपियों ने समर्पण किया। दो को पुलिस गेट से उठा ले गई। आरोप है कि वादी पक्ष के लोगों ने आरोपियों की पिटाई की। जिससे अफरा तफरी मच गई। वादी पक्ष के संदीप काफी देर तक दीवानी गेट पर हंगामा कर कार्रवाई करने की मांग पर पड़े थे। उन्हें भी पुलिस लाइन बाजार थाने ले गई।
शाहगंज थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी हरिवंश दुबे का आरोप है कि जमीन संबंधी रंजिश को लेकर 10 मार्च 2019 को रात में 10 बजे वादी के घर पर चढ़कर पट्टीदार राधेश्याम व उनके पुत्रों ने गालियां दीं। तमंचे से फायर किया जिससे वादी के भाई राम केवल की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व कुर्की की नोटिस का आदेश हुआ था। मंगलवार को आरोपी धर्मेंद्र, अभिषेक, पवन व विपिन कोर्ट में समर्पण के लिए दीवानी परिसर गेट पर पहुंचे। समर्पण के लिए जाते समय वादी पक्ष के लोगों से कहासुनी व मारपीट हो गई। दो आरोपी अभिषेक व विपिन किसी तरह भागकर कोर्ट में समर्पण कर दिए। इससे नाराज वादी पक्ष का संदीप दीवानी न्यायालय गेट पर लेट गया और रास्ता जाम कर दिया। पुलिस उसे भी उठाकर थाने ले गई।