{"_id":"5c840addbdec2214107cfd14","slug":"141552157405-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में खाई में पलटी कार, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बचाने में खाई में पलटी कार, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के गायत्री नगर के भूखल के पोखरे के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार 20 फिट गहरी खाई में पलट गई। जिसमें कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नरियावां गॉव निवासी शाश्वत सिंह उर्फ शुभम अपने रिश्तेदार चंद्र प्रताप उर्फ सनी सिंह निवासी गॉव दसगर पारा थाना करौंदी, सुल्तानपुर के साथ कार से बदलापुर के दुगौली खुर्द गॉव में विदाई कराने जा रहे थे। गायत्री नगर के भूखल के पोखरे के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। जिसमें कार चालक चंद्र प्रताप सिंह तथा उनके साथ बैठे शाश्वत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मौका देखकर बाइक सवार भाग गया।