फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फर्जी दस्तावेज पर जमानत लेने वाले दो गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज पर जमानत लेने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज पर जमानत लेने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपराधियों की जमानत लेने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वे न सिर्फ जमानतदारों का फर्जी पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज तैयार कर लेते थे बल्कि थाने की मुहर हस्ताक्षर से जमानताद का वेरीफिकेशन भी कर के कागजात कोर्ट में उपलब्ध करा देते थे। उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सदर ने बक्शा थाने में पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपियों से थाना व ग्राम प्रधान की नकली मुहरें, फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। फर्जी जमानतदार बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर निवासी अरजीत(58) और जगदीशपुर निवासी रामकुमार (60)ने बाबरिया गिरोह के अपराधियों की जमानत फर्जी दस्तावेज के आधार पर ले ली थी। जिसका मुकदमा बक्शा थाने में दर्ज कराया गया था। मुकदमें की विवेचना कर रहे विवेचना के दौरान चला कि अमर जीत ने बाबरिया गिरोह के अपराधियों समेत 15 से अधिक बदमाशों की जमानत फर्जी दस्तावेज के आधार पर ले चुके हैं। दोनों आरोपी मुकदमें के बाद से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर धनियामऊ चौकी प्रभारी राजनारायण चौरसिया ने दोनों को शंभूगंज बाजार में साईनाथ मंदिर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अमरजीत के खिलाफ बक्शा, जलालपुर, खेतासराय, मुंगरा बादशाहपुर, शहर कोतवाली, गौराबादशाहपुर, पवारा और जफराबाद थाने में धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास समेत अन्य संगीन आरोपों में केस दर्ज हैं। अमरजीत के पास बैग से बक्शा थाने की मुहर, उतरीजपुर के प्रधान की मुहर, फर्जी आधार कार्ड, और रामकुमार के पास से केराकत कोतवाली की मुहर, फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed