{"_id":"5c58829cbdec224d9d19563f","slug":"131549304476-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में चिकित्सक पर हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में चिकित्सक पर हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पिटाई से चोटिल बंदी की मेडिकल मनचाहा कराएं जाने को लेकर एक गुट के तीन बंदियों ने जेल चिकित्सक पर रविवार को हमला कर दिया। जेल अधीक्षक की तहरीर पर लाइन बाजार पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
जेल अधीक्षक एके मिश्र ने बताया कि बैरक संख्या-2 (बी) में राजन यादव निवासी अहन कोतवाली केराकत, संतोष मौर्या निवासी पुरानी बाजार शाहगंज ने शनिवार की रात उसी बैरक में रखे गए बंदी सूरसेन बौद्ध निवासी कोइरीडीहा, लपरी ( तिवारी का पूरा) थाना सरायख्वाजा की पिटाई कर दी। डिप्टी जेलर और बंदी रक्षकों ने डांट-डपटकर हटा दिया। रविवार की सुबह तलाशी के दौरान बैरक की तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन मिले। बंदी राजन यादव के जेल में पिटाई किए जाने का आरोप लगाने पर न्यायालय ने उसकी चोटों का डाक्टरी मुआयना कराकर आख्या देने को कहा। जिला कारागार के अस्पताल में राजन यादव को डाक्टरी मुआयना के लिए भेजा गया। राजन यादव और उसके साथी गोरख यादव उर्फ कृपा शंकर निवासी देवकली, धीरज यादव निवासी अहन, केराकत ने डा. रवि राज पर मुआयना में अधिक चोट दिखाने के लिए दबाव डाला। चोट न होने का हवाला देते हुए इन्कार करने पर तीनों ने डा. रवि राज पर हमला कर दिया। हल्का बल प्रयोग कर बंदियों को अलग किया।