फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अबूझ हालत में झुलसकर विवाहिता की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार

अबूझ हालत में झुलसकर विवाहिता की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
अबूझ हालत में झुलसकर विवाहिता की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पारापट्टी गांव में सोमवार की रात अबुझ हाल में आग से झुलसकर विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर चारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पारा पट्टी गांव निवासी अतुल शर्मा की 26 वर्षीय पत्नी नंदिनी शर्मा रात में अपने कमरे में जलने लगी। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आस पास के लोग पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना पर उसके मायके बरैयाकाजी गांव से भी लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता नीरज शर्मा ने अपनी पुत्री को दहेज के लिये जलाकर मारने का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति अतुल शर्मा, जेठ रंजीत शर्मा, जेठानी विनीता शर्मा, सास सीता देवी के खिलाफ केस दर्ज कर चारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed