{"_id":"5c8fea08bdec221424306a92","slug":"11552935432-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यवसायी से लूट का प्रयास, असलहा लहराते भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यवसायी से लूट का प्रयास, असलहा लहराते भागे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार में सुबह करीब साढ़े दस बजे रुपया जमा करने बैंक जा रहे किराना कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी शोर मचाते हुए बदमाशों से जूझ गया। बाजार के लोगों ने दौड़ाया तो बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में छानबीन की लेकिन पता नहीं चला।
बधवा बाजार निवासी संतोष जायसवाल किराना के थोक व्यापारी हैं। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे यूबीआई की स्थानीय शाखा में रुपया जमा करने जा रहे थे। रुपयों को बैग में भरकर वह बाइक से बैंक जा रहे थे। बैंक से करीब पचास मीटर पहले पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाश नीचे उतर गए। एक ने असलहे से आतंकित करने की कोशिश की और दूसरा रुपयों से भरा बैग छीनने लगा। लेकिन व्यापारी संतोष ने हिम्मत नहीं हारी। वह बदमाश से जूझ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। लोगों के ललकारने पर बदमाश बैग छोड़कर असलहा लहराते डिहवा बस्ती की ओर फरार हो गए। व्यापारी संतोष जायसवाल ने बताया कि बैग में साढ़े 19 लाख रुपये थे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि बैग में छह लाख रुपये थे जिसे वह जमा करने बैंक जा रहे थे। सूचना पर डायल 100 पुलिस और थानाध्यक्ष मीरगंज बालेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना स्थल के आसपास और जिस रास्ते बदमाश भागे, उधर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने सूचना के फौरन बाद घेराबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।