फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छह मवेशियों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

छह मवेशियों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
छह मवेशियों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
मीरगंज। पवारा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा नाके के पास रविवार की रात करीब दो बजे पुलिस ने दो पिकअप में लदे छह मवेशियों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि मवेशियों को वध के लिए ले जाया जा रहा था।

पवारा थानाध्यक्ष पन्नालाल रविवार की रात करीब दो बजे इलाके में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुगराबादशाहपुर की ओर से कुछ लोग गाड़ी में पशुओं को लादकर वध के लिए मछलीशहर की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने टोलनाका के पास नाकाबंदी कर लिया। तब तक मुगराबादशाहपुर की तरफ से मछलीशहर की ओर जा रही पिकअप को पुलिस ने रोक लिया। दोनों पिकअप में छह गोवंश लदे थे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए पशुतस्करों ने अपना नाम गोरखनाथ पासी, सतीश कुमार, अनीस पासी, हरिगोविंद बिंद, विवेक कुमार गौतम सभी निवासी रेउसा थाना नंदगंज जिला गाजीपुर बताया। पांचों के खिलाफ पुलिस ने गो वध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed