केराकत। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेलांव घाट के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली के उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना मिलते ही बेलांव घाट के शिव मंदिर के पास अपने हमराही पुलिस बल के साथ घेराबंदी करके दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। एक ने अपना नाम मोहित यादव निवासी बड़वारे दूसरे ने रोहित यादव निवासी मटियारी बताया। दोनों के पास से तलाशी के दौरान पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और 2 कारतूस व एक चाकू बरामद किया।