{"_id":"5cab84e3bdec227ce10d0180","slug":"101554744547-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग सड़क हादसों में सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग सड़क हादसों में सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया गांव के पास सोमवार को भोर में बेकाबू कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई जिससे कार में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। जबकि अन्य हादसों में बालिका समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ से जौनपुर की ओर जा रही स्विफट डिजायर कार भोर में मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया गांव की बिंद बस्ती के निकट पहुंची थी तभी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग भी पहुंच गए। कार में सवार गीता सिंह (52) पत्नी बीर सिंह मीनू सिंह (34) पत्नी जितेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह (41) , निवासी हर्ष नगर, बुधेस्वर चौराहा, लखनऊ व लखनऊ के ही निवासी चालक सोनू शुक्ला गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहंचे सतहरिया चौकी प्रभारी अमर जीत चौहान ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से चारो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया। जहां चारो घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानीडीह गांव निवासी सोनू यादव की 5 वर्षीय पुत्री नीमा घर के सामने बने सड़क किनारे खेल रही थी। उसी दौरान एक तेज गति बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल उसे लेकर पी एच सी मुंगरा बादशाहपुर ले आए । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
केराकत प्रतिनिधि के अनुसार नगर के सरायबीरू चौराहे के पास रविवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक व साइकिल के टक्कर में दो युवक घायल हो गए। नदौली गांव निवासी विपिन सरोज (19) केराकत से अपने घर बाइक से जा रहे थे कि सामने से आ रहे साइकिल सवार ताड़क सरोज (29) निवासी अकबरपुर आमने सामने टकराकर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।