{"_id":"5c44ca10bdec2213dd6da840","slug":"101548012048-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर बाजार में रविवार की सुबह शार्टसर्किट से मोबाइल की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया । गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव निवासी बबलू राय की शिवनगर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार को सुबह 11 बजे शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। रविवार के चलते दूकान बंद थी। बाजार के लोगों ने दूकान से धुआं उठता देख शोर मचाया। बाजार निवासी वीरू ने इसकी सूचना दुकान के मालिक को दी। दुकान के मालिक भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शटर खोला तो आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। बिजली की सप्लाई बंद करवाकर स्थानीय लोगों की मदद से जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक हजारों रुपये कीमत के मोबाइल फोन, उसके पार्ट्स जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।