फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   crime

बाइक की डिग्गी से उच्चकों ने उड़ाए 50 हजार

Mon, 16 Sep 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मछलीशहर। नगर की सब्जी मंडी में दिन दहाड़े उचक्कों ने सेवानिवृत्त लिपिक की बाइक की डिग्गी तोड़कर 50 हजार रुपये उड़ा दिए है। घटना उस वक्त घटी जब शिक्षक सब्जी मंडी में बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे थे।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव निवासी शिव प्रसाद सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह पंचायत विद्या मंदिर हाईस्कूल में बड़े बाबू के पद से सेवानिवृत्त हो चुके है । सोमवार को शिव प्रसाद सिंह भारतीय स्टेट बैंक मछलीशहर आये और अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालने के बाद पैसा झोला में डाल कर अपने बाइक की डिग्गी में रख दिया। इसके बाद वे सब्जी मंडी में पहुंचने के बाद एक दुकान से खीरा खरीदने लगे। इसी दौरान उचक्के डिग्गी तोड़ कर उसमें रखे रुपये लेकर भाग गए। खीरा खरीदने के बाद जब शिक्षक ने देखा कि डिग्गी खुली थी और उसमें रखा झोला गायब था। यह देखते ही उनके होश उड़ गए और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed