{"_id":"5d7fd0738ebc3e0131498a56","slug":"crime-jaunpur-news-vns4840256178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता व लेखपाल में हुआ सुलह, समाप्त हुआ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता व लेखपाल में हुआ सुलह, समाप्त हुआ धरना
विज्ञापन
केराकत। अधिवक्ता हवलदार राम व लेखपाल संतोष कुमार गिरी के बीच गत 30 अगस्त को एक वरासत के मामले को लेकर हुई मारपीट में अधिवक्ता और लेखपाल संघ का चल रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। मामले को लेकर अधिवक्ता व लेखपाल में सुलह समझौता हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया, साथ ही सुलह समझौते के कागजात क्षेत्राधिकारी को सौंप दिए।
गत 30 अगस्त को अधिवक्ता हवलदार राम व लेखपाल संतोष कुमार गिरी के बीच एक वरासत के मामले को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध कोतवाली केराकत में मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक दूसरे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल संघ व अधिवक्ता संघ उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कई दिनों तक धरना दिया, किंतु सोमवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ धरना पर ब्रेक लगाते हुए सुलह समझौते का हाथ बढ़ाया। सभी गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे का सहयोगात्मक रुख रखने पर बल दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवनाथ मिश्र व लेखपाल संघ अध्यक्ष जनार्दन यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि हम दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जो शिकायतें थीं। उसे दूर कर लिया गया है। मारपीट के मामले में सुलह समझौते कर हलफनामे के साथ क्षेत्राधिकारी केराकत को सभी कागजात सौंप दिये गए हैं। सीओ रामभुवन यादव नेबताया कि सुलह समझौते के कागजात मिल ेगए हैं, जिसे कोतवाली केराकत भेजा जा रहा है।