फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cremation sites to be built in three gram panchayats

तीन ग्राम पंचायतों में बनेंगे शवदाह स्थल

Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cremation sites to be built in three gram panchayats
बदलापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीली नदी के किनारे स्थित हिम्मतपुर व सिरकिना ग्राम पंचायत के अलावा गोमती नदी के पास ग्राम पंचायत गजेंद्रपुर में शव दाह स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह ने बताया कि विधायक रमेश चंद्र मिश्र के सहयोग से ग्राम पंचायतों में शवदाह स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। इन ग्राम पंचायतों में शव दाह को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामपंचायत पहितियापुर, महदा तथा बड़ेरी में शवदाह स्थल बन कर तैयार हो चुके हैं। प्रत्येक शवदाह स्थल के निर्माण के लिए 24 लाख 83 हजार रुपये का बजट पास है। इस बजट में मौके पर शवदाह स्थल, शांति स्थल, इंटरलाकिंग, चहारदीवारी, पौधरोपण, लकड़ी भंडारण गृह तथा सबमर्सिबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed