{"_id":"6717f485b4cd619b73011314","slug":"created-the-story-of-his-own-kidnapping-and-demanded-ransom-of-rs-40-lakh-jaunpur-news-c-193-1-va11001-123947-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अपने ही अपहरण की कहानी रच मांगी 40 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अपने ही अपहरण की कहानी रच मांगी 40 लाख की फिरौती
विज्ञापन
अड़ियार निवासी सराफा व्यापारी ने खुद के अपहरण की झूठी साजिश रचकर परिजनों से 40 लाख रुपये के फिरौती की मांग की थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब तीन दिन से अपहरण का मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में जुटी थी। मंगलवार को सराफा व्यापारी को हीरापट्टी (मलेथू) गांव के गांधी घाट पुल से पकड़ा गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया।
अड़ियार हनुमानगंज बाजार निवासी सूरज गुप्ता (24) 19 अक्तूबर की सुबह घर से निकला था और देर शाम तक घर वापस नहीं आया था। शनिवार की सुबह उसके चाचा राजीव गुप्ता के व्हाट्सएप पर अपरहण कर लेने और 40 लाख रुपये फिरौती मांगने का धमकी भरा मैसेज आया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की पांच टीमें छानबीन व दबिश दे रही थीं। सोमवार की दोपहर पुलिस को सूरज की लोकेशन मिली। मंगलवार की भोर में साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र के ही हीरापट्टी गांव के समीप गांधी घाट पुल से उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, युवक घर से गायब होकर परिजनों को अपहरण की झूठी सूचना दे रहा था। फिर मोबाइल का सिम निकालकर दूसरे सिम से मैसेज भेजकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था। एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खुद के अपहरण की झूठी सूचना युवक द्वारा दी गई थी, जिसका राजफाश हो गया है और युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।