फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CPI handed over memorandum to SDM by marching

Jaunpur News: पदयात्रा कर भाकपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 May 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
CPI handed over memorandum to SDM by marching
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कौंसिल की ओर से मंगलवार को पदयात्रा अभियान चलाया गया। 14 अप्रैल से लेकर 14 मई चल रहे इस अभियान के तहत किसानों, मजदूरों व आम आदमी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित 19 सूत्री मांगपत्र एसडीएम मछलीशहर को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को खाद बीज किटनाशक समय से उपलब्ध कराए जाने, कालाबाजारी पर रोक लगाए जाने, उर्वरक के बढ़े हुए दाम को वापस लेने, किसानों के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कनेक्शन में रिश्वतखोरी खत्म की जाए, जमीनों के बढ़े रजिस्ट्री शुल्क को वापस लिया जाए, नगरीय क्षेत्रों में बढ़े हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स को वापस लिया जाए। ग्रामीण क्षेत्र जो नगर में शामिल किए गए हैं, उन्हें उक्त टैक्स से मुक्त किया जाए, अमृत तालाबों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए, बेसहारा पशुओं से किसानों की फसल व जान की रक्षा की जाए, नहरों में पानी टेल तक पहुंचाया जाए, बंद पड़ी चीनी मिलों व कताई मिलों को चालू कराने की भी मांग की गई। इस मौके पर सालिक राम पटेल, सुभाष चंद्र पटेल, रामनाथ यादव, कल्पनाथ गुप्ता, संदीप शर्मा, सत्यनारायण पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed