फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cousin brother accused of murder of girl arrested

Jaunpur News: युवती की हत्या का आरोपी ममेरा भाई गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother accused of murder of girl arrested
खुटहन। क्षेत्र के दरना गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में युवती का शव पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने तहरीर दी कि गांव में एक ट्यूबेल के पास उसकी पुत्री मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके गर्दन व चेहरे पर चोट के निशान मिले। उसने हत्या का आरोप अपने साले के लड़के पर लगाया। कहा कि वह युवती से शादी करना चाहता था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में पुलिस ने युवती के ममेरे भाई व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसी आधार पर ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को बिशुनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुए ईंट के टुकड़े को भी बरामद किया गया। सीओ बदलापुर शुभम तोंदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed