फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Courier boy turns con master: E-cart hub siphoned off processors worth lakhs

कूरियर बॉय बना ठग मास्टर : ई-कार्ट हब में की लाखों के प्रोसेसर की हेराफेरी

Tue, 28 Apr 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Courier boy turns con master: E-cart hub siphoned off processors worth lakhs
धर्मापुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के चौकिया धाम स्थित ई-कार्ट (इंस्टाकार्ट सर्विसेज) के डिलीवरी हब में बड़ी धोखाधड़ी उजागर हुई है। यहां कार्यरत डिलीवरी एसोसिएट सुप्रभात ने एक ग्राहक अनिल सिंह के साथ मिलकर लाखों रुपये के कीमती प्रॉसेसर पार्सल से निकाल लिए और उनकी जगह नकली प्रॉसेसर रख दिए। आरोपी ने सात शिपमेंट को अनडिलीवर्ड दिखाकर कंपनी को करीब 2,83,800 रुपये की चपत लगाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उपनिरीक्षक राम लाल को मामले की जांच सौंपी है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अवधेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामला तब प्रकाश में आया जब बीते 4 अप्रैल को हब प्रभारी अनुराग ने ईमेल के जरिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया कि शिपमेंट पार्सल के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जांच में पता चला कि हब में विश मास्टर के पद पर तैनात सुप्रभात (निवासी राजेपुर, सरायख्वाजा) ने एक ग्राहक अनिल सिंह के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोपी को अलग-अलग तारीखों में सात कीमती प्रॉसेसर डिलीवरी के लिए सौंपे गए थे, जिन्हें उसने अनडिलीवर्ड (वितरित न होना) दिखाकर वापस कर दिया। जब इन वापस आए पार्सलों की गहनता से जांच हुई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए; बॉक्स के अंदर असली प्रॉसेसर की जगह घटिया और नकली प्रॉसेसर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed