{"_id":"60cb8bb28ebc3e6efa6d4205","slug":"council-schools-will-open-from-july-1-jaunpur-news-vns595393638","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 संक्रमण के चलते बंद चल रहे परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से खुल जाएंगे। हालांकि शिक्षकों को बुलाकर विभागीय काम काज शुरू कराया जाएगा। वहीं, कॉन्वेंट स्कूल भी शासन के निर्देश के तहत खोलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इन्हें खोलने के लिए कोई निर्देश नहीं जारी हुआ है।
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च में बच्चों को स्कूल आने से मना कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद 11 अप्रैल 2021 से विद्यालय पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। जिसके चलते शिक्षकों को भी विद्यालय आने से मना कर दिया गया था। इससे पढ़ाई पूरी तरह से बंद हो गई थी। कमोवेश यही हालत कॉन्वेंट स्कूलों की भी रही। हालांकि कांवेंट विद्यालयों में बच्चों का ऑनलाइन पठन-पाठन जारी रहा। पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन टेस्ट भी होता रहा। इस बीच शासन ने एक जुलाई से परिषदीय विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है, लेकिन पठन-पाठन कब और कैसे शुरू होगा, इसके बारे में अभी तक तय नहीं हो पाया है। विभाग के लोग बताते हैं कि यदि कोविड संक्रमण नियंत्रण में रहा तो स्कूल में पठन-पाठन शुरू होने की संभावना बनेगी। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि विद्यालय खोलने के लिए शासन स्तर से जो आदेश जारी होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा। यदि पहली जुलाई से परिषदीय विद्यालय खुलेंगे तो एसोसिएशन से जुडे़ सभी विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यालय बुलाकर वहीं से ऑनलाइन पठन-पाठन कराया जाएगा। शासन का जो आदेश जारी हुआ है, उसका पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा। विद्यालय खुलने से पहले परिसर की सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइज भी कराया जाएगा। सभी शिक्षकों को विद्यालय बुलाकर पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा।
वर्जन
शासन का निर्देश है कि परिषदीय विद्यालयों को खोलकर विभागीय कार्य शुरू कराया जाए। पहली जुलाई से विद्यालय खोलने के लिए शिक्षकों को सूचना दे दी जाएगी। शिक्षक विद्यालय पहुंच कर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने के साथ ही विभागीय काम काज पूरा करेंगे। शासन के निर्देश के बाद पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा। -प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए, जौनपुर।