फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corruption in education and quality in exam will be questioned by PM

शिक्षा में भ्रष्टाचार और परीक्षा में गुणवत्ता पर होगा पीएम से सवाल

Fri, 17 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corruption in education and quality in exam will be questioned by PM
जौनपुर। प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा के लिए चयन के बाद जिले के दोनों होनहार सवालों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। छात्रों के मुुताबिक वह परीक्षा में सफलता के लिए तनावमुक्त तैयारी के अलावा शिक्षा में गुणवत्ता से जुड़े सवाल पूछेंगे। उधर, छात्रों के चयन से परिवार और ग्रामीणों में उत्साह है। गुरुवार को उनके घर पहुंच लोग दिन भर बधाई देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली परीक्षा पर चर्चा के लिए जिले के कलीचाबाद स्थित लोहिया पब्लिक स्कूल में 10वीं के छात्र रौनक श्रीवास्तव और यहीं के अंजुगिल एकेडमी में 11वीं के छात्र आदर्श मिश्र का चयन हुआ है। गुरुवार को सुबह इसकी खबर मिलने के बाद से ही बधाई देने का क्रम शुरू हो गया। लोग उनके घर पहुंचकर छात्रों को पीएम संग संवाद का दुर्लभ मौका मिलने पर बधाई देते रहे। छात्र भी चयन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह किसी भी कारण से समारोह में शामिल होने से चूकना नहीं चाहते। इसी के मद्देनजर वह दिन भर अभिभावकों के साथ डीआईओएस कार्यालय में कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे रहे। रिक्शा चालक रवींद्र कुमार के होनहार पुत्र रौनक ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से नैतिक शिक्षा और परीक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर सवाल करेगा। उसके जेहन में कई और सवाल भी हैं, जिसे वह पीएम के सामने ही रखेगा।
विज्ञापन

रौनक ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने का उत्साह है तो काफी घबराहट भी हो रही है। रौनक के पिता रवींद्र कुमार ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि जिले के हजारों बच्चों में से रौनक को इस कार्य के लिए चुना गया है। पूरे परिवार के लिए यह फख्र की बात है। उधर, दूसरे छात्र बक्शा के सुल्तानपुर दरियांव निवासी आदर्श मिश्र का कहना था कि सबसे पहला सवाल शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर होगा। शिक्षा की यह खामी पूरे तंत्र को खोखला कर रही है। प्रधानमंत्री से पूछेंगे कि ऐसी नीति क्यों नहीं बनती, जिससे नकल करने-कराने वालों पर अंकुश लगे। आए दिन पेपर लीक होने से छात्र-छात्राओं को होने वाली दिक्कतें खत्म हो। गांव में मौजूद आदर्श के दादा छोटेलाल और चाची सुनीता मिश्र ने बताया कि यह सफलता की पहली सीढ़ि है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि बेटा अपने लक्ष्य को पूराकर परिवार और जिले का मान बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री से संवाद जीवन को नई दिशा देगा। आदर्श की इस उपलब्धि पर अमित पांडेय, प्रतीक शर्मा, अनुराग भारद्वाज, पीयूष तिवारी, श्याम यादव, छात्र अविनाश सिंह, अनन्या गुप्ता, अनन्या मोदनवाल, सौरभ मिश्रा, श्रेयांशू मिश्रा, दीक्षा यादव, एकता मोदनवाल, सत्यम कन्नौजिया आदि ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed