फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona woman from Mumbai, Bogie quarantine

मुंबई से आई संतकबीरनगर की महिला को कोरोना, बोगी क्वारंटीन

Fri, 15 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Corona woman from Mumbai, Bogie quarantine
40- जौनपुर जंक्शन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरने के बाद कतार में लगकर जाते यात्री। - फोटो : JAUNPUR
मुंबई से आई संतकबीरनगर की महिला को कोरोना
विज्ञापन

- ट्रेन रवाना होने से पहले लिया गया था नमूना, बोगी में सवार 57 यात्री क्वारंटीन
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मुंबई से शुक्रवार को जौनपुर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है। ट्रेन रवाना होने से पहले लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद मुंबई प्रशासन ने यहां के अफसरों को सूचना दी तो वह सकते में आ गया। बोगी में सवार 57 यात्रियों को स्पेशल बसों से उनके जिलों के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। इसमें पांच जौनपुर के हैं। महिला को एंबुलेंस से संतकबीरनगर भेजा गया।
मुंबई के बांद्रा से स्पेशल ट्रेन 14 मई को जौनपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन की रवानगी से पहले ही उसमें सवार होने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसमें एक महिला का तापमान अधिक मिलने पर उसका सैंपल लेकर छोड़ दिया गया था। शुक्रवार की सुबह ट्रेन जौनपुर पहुंचने वाली थी, इससे कुछ देर पहले ही जिला प्रशासन को ट्रेन में सवार संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र की निवासी महिला के कोरोना पॉजीटिव होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। स्पेशल ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद सबसे पहले संबंधित बोगी को खोलकर महिला को नीचे उतारा गया। उसे तत्काल एंबुलेंस में बैठाकर संतकबीरनगर रवाना कर दिया गया। सीडीओ अनुपम शुक्ल ने बताया कि बोगी में महिला के अलावा 57 यात्री सवार थे। इसमें पांच जौनपुर के हैं। जौनपुर के यात्रियों यहीं के आश्रय स्थल में क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। अन्य 52 यात्रियों को अलग बसों से उनके जिलों में भेज दिया गया। संबंधित जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है, ताकि वहां पहुंचते ही उन्हें तत्काल क्वारंटीन में रख लिया जाए और सैंपल की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

---
तीन दिन पहले भी आया था कोरोना पॉजीटिव
जौनपुर। मुंबई से 12 मई को आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार संतकबीरनगर जिले का एक और यात्री भी वहां जांच में कोरोना पॉजीटिव निकला है। वह भी बखिरा थाना क्षेत्र का ही निवासी है। जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद उसे सीधे रोडवेज बस से संतकबीनगर भेज दिया गया था। घर पहुंचने के एक घंटे बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य टीम ने उसे क्वारंटीन में रखते हुए सैंपल लेकर जांच को भेज दिया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। संतकबीरनगर के डीएम रवीश गुप्त ने इसकी पुष्टि की। बताया कि मरीज को आइसोलेशन में रखकर उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed