{"_id":"5e945bfe8ebc3e76a8210219","slug":"corona-warriors-will-teach-social-distancing-lessons-leaving-in-their-respective-areas-jaunpur-news-vns5201560133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वारियर्स पढ़ाएंगे सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ, अपने अपने क्षेत्रों में रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वारियर्स पढ़ाएंगे सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ, अपने अपने क्षेत्रों में रवाना
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण के प्रति सभी को जागरूक करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और लाक डाउन का पालन कराने के लिए वारियर्स टीम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद टीम को झंडी दिखाकर उनको क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया।
मछलीशहर: प्रशिक्षण देने के बाद कोरोना वारियर्स टीम को झंडी दिखाकर नगर के मडियाहूं तिराहे से उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव और अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह ने रवाना किया। एसडीएम ने बताया कि वारियर्स लोगों को सामाजिक दूरी बनाने, महामारी से बचने का तरीका बताएंगे।
केराकत: नार्मल स्कूल के मैदान में एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक ने कोरोना वारियर्स टीम को सेवा का पाठ पढ़ाया। संकट की इस घड़ी में लोगों के बीच पहुंच कर साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क आदि के बारे में लोगों को जागरूक की नसीहत दी। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने वारियर्स टीम का उत्साहवर्धन किया। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार ने टीम के सदस्य को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया।
विज्ञापन
मडियाहूं: एसडीएम कौशलेश मिश्र और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार ने कोरोना वारियर्स के साथ बैठक कर क्षेत्र में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने की बात कही। क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने सभी वार्डों में पांच-पांच व्यक्तियों की टीम बनाकर महामारी से निबटने का तरीका बताया। नगर पंचायत मडियाहूं में 75 वारियर्स तैनात किए गए है। मुफ्तीगंज: कोरोना की लड़ाई में सहयोग दे रहे पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व गेहूं की कटाई कर रहे मजदूरों को लालजी यादव ने मास्क वितरित किया। सभी से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की अपील की।